Friday, 30 September 2016

आज हम बनाएगे आलू मेथी How to make aloo methi.

हेलो  👋 दोस्तों

आलू मेथी बनाने के लिए हमे चाहिए।


सामग्री 

250 ग्राम मेथी की भाजी 
150 ग्राम आलू
100 ग्राम प्याज कटी हुई 
100 ग्राम तेल
1 छोटी चम्मच अदरक का पेस्ट 
1 छोटी चम्मच लहसुन का पेस्ट 
7 हरी मिर्च कटी हुई 
2 टमाटर कटे हुए 
नमक स्वादानुसार 

विधि 

पहले हम मेथी की भाजी को धो कर छन्नी में रख देगे अब आलू को छील कर लम्बे साइज में काट कर रख लेगे और मेथी की भाजी काट लगे। कूकर में तेल डालगे ,तेल गर्म हो गया हो तो प्याज और मिर्च डालकर तलेगे गूलाबी होने तक फिर अदरक और लहसुन का पेस्ट डालेगे 5 मिनिट तलेगे। आलू, टमाटर, नमक, मेथी की भाजी डालकर अच्छे से मिला लेगे अब कूकर का ढक्कन लगा देगे आँँच धीमी रखेंगे 15 मिनिट बाद कूकर खोल कर कूकर में जो पानी है उसे सूखाएगे अब हमारी मेथी की भाजी आैर आलू तैयार है। 

फिर मिलेंगे। 












Tuesday, 27 September 2016

आज हम बनाएगे आटे की खूरमी How to make aate ki khurmi

हेलो 👋 दोस्तों

आटे की खूरमी बनाने के लिए हमे चाहिए। 
aate ki khurmi-sabse asaan

सामग्री    

200 ग्राम आटा
100 ग्राम शक्कर
250 ग्राम तेल
1 छोटी चम्मच सोफ
3 छोटी इलायची का पाउडर
3 चुटकी नमक

विघि

पहले हम शक्कर में एक कप पानी डालकर घोल लेगे अब एक बर्तन में आटे को छान लेगे अब उसमे सोफ, इलाइची पाउडर, नमक, 50 ग्राम तेल डालकर अच्छे से मिला लेगे अब घूली हूई शक्कर से आटे को गूध लेगे आटा नरम गूधे लगे 10 मिनिट के लिए रखेगे फिर पूरे आटे की दो लोइ बना लेगे पटे पर बेल लेगे न जादा पातला न जादा मोटा अब चाकू से काट लेगे जेसा आप काटना चाहो अब कढाई में तेल गर्म करेगे और धीमी आँच पर खूरमी तलेगे हल्की-सी लाल होने तक अब एक प्लेट में निकाल लेगे हमारी आटे की खूरमी तैयार है।
                 
फिर मिलेंगे।
Sunday, 25 September 2016

आज हम बनाएगे गोश्त How to make gosht

हेलो  👋 दोस्तों

गोश्त बनाने के लिए हमे चाहिए।
How to make gosht-sabse asaan

सामग्री

500  ग्राम गोश्त
150  ग्राम तेल
250 ग्राम प्याज का पेस्ट
2 छोटी चम्मच मिर्च पाउडर
4 छोटी चम्मच धनिया पाउडर
1/2 छोटी चम्मच हल्दी पाउडर
1 छोटी चम्मच अदरक का पेस्ट
1 छोटी चम्मच लहसुन का पेस्ट
1 छोटी चम्मच गरम मसाला पाउडर
5 हरी मिर्च
2 तेज पत्ती,2 लोग, 3 काली मिर्च, 1 दाल चिनी का टुकड़ा, शिहाइ जीरा
नमक स्वादानुसार
हरी धनिया पत्ती काटी हुई
1 गिलास पानी

विधि

 पहले हम गोश्त में नमक डालकर 10 मिनिट के लिए रखेगे  फिर धोकर छन्नी में राख लेगे अब कूकर में तेल डालगे फिर तेज पत्ती, लोग, काली मिर्च, दाल चिनी, शिहाइ जीरा डालकर गोश्त डालेगे 5 मिनिट तलेगे फिर अदरक और लहसुन का पेस्ट, गरम मसाला पाउडर डालकर अच्छे से तलेगे 5 मिनिट अब प्याज का पेस्ट, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, हल्दी पाउडर, नमक डालकर अच्छे से मिला देगे और 10 मिनिट के लिए कूकर लगा देगे अब कूकर खोलेगे और मसाले को भुजेगे तब तक भुजेगे जब तक मसाला तेल न छोड दें अब मसाले में हरी मिर्च, एक गिलास पानी डालकर पकाएगें गोश्त को हाथ से देंखेगे की गोश्त गला या नहीं तो फिर से कूकर लगादेगे  और गल गया हो तो 15 मिनिट पकाएगें अब हमारा गोश्त तैयार है। धनिया पत्ती डालेगे और कटोरे में निकल लेगे

फिर मिलेंगे।

Wednesday, 7 September 2016

आज हम बनेगें सूजी का बर्फी बाला हलवा How to make Semolina Barfi


हेलो 👋 दोस्तों


Semolina Barfi

हलवा बनाने के लिए हमे चाहिए।                                        

सामग्री                      

1 कप सूजी
1 कप  शक्कर
50 ग्राम  घी
5  इलाइची
25 ग्राम नारियल पाउडर
1 /2  चम्मच नमक
1/2 कप  पानी

विधि

पहले हम सूजी को भूज लेगे हल्का  भूरा  होने तक अब हम चाशनी बनाएगे   एक पेन में घी डाल  कर गर्म करेगे अब इलाइची को पीसकर पाउडर  बनाकर डालेगे शक्कर डालेगे और आघा कप पानी डाल कर चला देगे। 10 मिनिट पकाएगें और बीच बीच में चलते रहेगें अब ऊगली और अंगूठा की सहता से चाशनी को चेक करेगे के चाशनी में तार बनने लगे अब आघा नारियल पाउडर डालेगे सूजी डाल कर अच्छे से मिलागे औरआँच धीमी रखेगे 5 मिनिट के लिए ढक देगे अब बड़ी सी थाली में घी लगाएगे अब उसमे बचा हुआ नारियल डाल कर हलवा डालेगे बेलन में हल्का सा तेल लगा लेगे ताकि बेलन में हलवा न चिपके बेलन से हलवे को बेलेगे फिर इस को चाकू से काट लगे अब इसे एक प्लेट में निकल कर रख लेगे अब हमारा बर्फी बाला हलवा तैयार है।                                  
फिर मिलेंगे।